Congress Rajasthan News: नेहरू जयंती पर जयपुर में कांग्रेस का पुष्पांजलि कार्यक्रम

डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Published On

Nehru Jayanti 2026: जयपुर (सच कहूँ ब्यूरो)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस अवसर मीडिया को सम्बोधित करते हुये गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृंद्धाजलि अर्पित की है। जब देश में लम्बे समय तक पराधीन रहने के कारण सुई भी नहीं बनती थी, उस समय देश की बागडोर सम्भालकर पं. जवाहरलाल नेहरू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधायें, उद्योग, कल-कारखाने स्थापित कर भारत को प्रगति की राह पर लाये और आज के स्वर्णिम भारत का श्रेय पं. जवाहरलाल नेहरू को ही जाता है।

पं. नेहरू देश की आजादी के लिये लगभग 10 वर्षों तक जेल में रहे, सम्पन्न परिवार से होने के बावजूद सब कुछ त्याग कर देश की आजादी की लड़ाई में शामिल हुये और जिस जुनून के साथ उन्होंने कार्य किया, देश को आजादी दिलाने में उनका योगदान हमेशा विनम्रता और श्रृद्धा से देशवासी याद करेंगे। पं. नेहरू के कार्यकाल में बने हुये आईआईटी, एम्स, भाखड़ा बांध सहित बड़े-बड़े कल-कारखाने, शिक्षा के लिये किये गये कार्य देश ही नहीं दुनिया में उसकी चर्चा होती है।

दु:खद है कि वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री और भाजपा यदि किसी को सर्वाधिक कोसने का काम करते है तो वह पं. जवाहरलाल नेहरू और उनके कार्य है, जो कि भाजपा का एक षडय़ंत्र उनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों को बदनाम करने के लिये किया जा रहा है। पं. नेहरू द्वारा देेश के विकास के लिये किये गये कार्य और योगदान की एक अमिट छाप देशवासियों के मन है, जिसे किसी षडय़ंत्र द्वारा भुलाया नहीं जा सकता है। पं. नेहरू के द्वारा किये गये कार्य इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से लिखे गये हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता पं. जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गॉंधी के दिखाये हुये मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करने के लिये हमेशा कार्य करते रहेंगे।

डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में जब-जब कांग्रेस की सरकार बनी है तो जनकल्याण के लिये एक से बढक़र एक योजनायें बनाई गई। जनकल्याण और जन सुरक्षा की भावना को लेकर महत्वपूर्ण कानून बने, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, किसानों को सम्बल देने के लिये हो, लेकिन भाजपा की सोच के केन्द्र में केवल धार्मिक उन्माद फैलाना, सरकारी एजेन्सियों को दुरूपयोग करना और भ्रष्टाचार के साथ ही लोगों को नीचा दिखाने के लिये षडय़ंत्र करना रह गया है। भाजपा के शासन में ना तो केन्द्र सरकार और ना ही राज्य सरकार ने कोई ऐसी योजना अथवा कानून नहीं बनाया जिससे जनकल्याण का कार्य होता हो।

भाजपा ने बच्चों की शिक्षा के लिये, किसानों को सम्बल देने, महिलाओं की सुरक्षा के लिये कोई जनकल्याणकारी योजना नहीं बनाई, ना ही इस क्षेत्र में कोई ऐसा कार्य किया जिसे वे बता सकें। कांग्रेस सरकारों ने जनकल्याण के लिये देश में राईट टू एज्यूकेशन, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, रोजगार का अधिकार आदि देने का कार्य किया है। केन्द्र में रहते हुये कांग्रेस सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रूपये का ऋण माफ किया गया और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने किसानों का 14 हजार करोड़ का ऋण माफ किया था। युवाओं को मताधिकार देकर अपना भविष्य चुनने की ताकत दी, साथ ही सूचना का अधिकार देकर पारदर्शिता लाने का कार्य किया था। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार थी, तो देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बने यह नीति बनाई गई थी। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राजस्थान की भाजपा सरकार आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, मिड-डे-मील के घोटाले हो रहे हैं, बच्चों तक पोषाहार तक नहीं पहुॅंच रहा है, शिक्षा के लिये शिक्षक उपलब्ध नहीं हो रहे, विभागों में भर्तियां नहीं निकल रही हैं, प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है।

70 साल के इतिहास में प्रदेश ऐसा खराब शासन नहीं देखा है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था लचर हो गई है, राजधानी में सरेआम गेंगस्टर नृशंस हत्या कर रहे हैं, व्यापारियों से फिरौती वसूली जा रही है, लूट और हत्या की खबरें अखबारों की सुर्खियां बन रही है, किन्तु राजस्थान की पुलिस कांग्रेस के पार्षदों के पीछे लगाई गई है, सरकार का ध्यान कानून-व्यवस्था से हटकर पुलिस प्रशासन का उपयोग करते हुये सत्ता बचाये रखने में लगा हुआ है। कांगे्रस पार्टी पंचायत चुनाव के पश्चात् पूरे प्रदेश में भाजपा के कुशासन के विरोध में, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में एक बड़ा जन आन्दोलन प्रारम्भ करेगी।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts