सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published On

सना। यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 39 अन्य घायल हुए हैं। अंसारल्ला (हूती) आंदोलन से जुड़े मीडिया ने रविवार को यह दावा किया। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करने वाले सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं आई है।

हूतियों द्वारा संचालित टेलीविजन चैनल अल-मसीरा के सीधे प्रसारित वीडियो फुटेज में राजधानी सना के पूर्व में स्थित अल-शरिया कस्बे में कई इमारतों के मलबे से बचावकर्मियों को शव निकालते हुए दिखाया गया है। मलबे से निकाले गए शवों में छोटे बच्चों के शव भी दिखाई दे रहे हैं। चैनल ने कई घायलों को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए भी दिखाया है। हूतियों द्वारा संचालित समाचार एजेंसी सबा ने कहा कि सऊदी अरब ने शनिवार को यह हमला किया।

सऊदी अरब एक दशक से अधिक समय से यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ गठबंधन का नेतृत्व कर रहा है। यमन में युद्ध पिछले कई वर्षों से लगभग शांत पड़ा था, लेकिन ईरान युद्ध के कारण एक बार फिर भड़क उठा है। तनाव बढ़ने के बाद संघर्षविराम कमजोर पड़ने लगा। सऊदी अरब ने सना स्थित हवाई अड्डे पर हमला किया, जो हूतियों के नियंत्रण में है। इसका उद्देश्य वहां एक ईरानी विमान को उतरने से रोकना था।

इसके बाद ईरान समर्थित हूतियों ने सऊदी अरब के अभा हवाई अड्डे को निशाना बनाया और फिर लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमले शुरू कर दिए। ये जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प के रूप में यमन के तट से लगे लाल सागर मार्ग का इस्तेमाल तेल निर्यात के लिए कर रहे थे।

इसके बाद यमन में हूतियों और सऊदी समर्थित सरकार के लिए लड़ रही सेनाओं के बीच बड़े पैमाने पर संघर्ष फिर शुरू हो गया। शुक्रवार को हालिया लड़ाई का प्रमुख केंद्र रहे ताइज प्रांत के एक बाजार पर हमले में 30 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है। हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया, जबकि सरकारी बलों ने आरोप लगाया कि हूतियों ने घटनास्थल पर मिसाइल दागी थी।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, संघर्ष दोबारा शुरू होने के बाद से 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं और तीन लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। हूतियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया, जबकि सरकारी बलों ने आरोप लगाया कि हूतियों ने घटनास्थल पर मिसाइल दागी थी। सऊदी अरब नियमित रूप से हूती ठिकानों पर हवाई हमले करता रहा है, जबकि हूती समूह ने सऊदी अरब के भीतर हवाई अड्डों और तेल प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागी हैं। अल-शरिया में हमले से कुछ घंटे पहले ही सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रियाद की ओर आ रही एक मिसाइल को रोकने का दावा किया था।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

FD करवाने वालों के लिए बड़ी खबर! मैच्योरिटी के बाद भी नहीं मिले पैसे, उपभोक्ता आयोग ने सोसाइटी को दिया 17.63 लाख रुपये लौटाने का आदेश
दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो परिवारों के कई सदस्यों की मृत्यु, कटनी और सिवनी में आगजनी से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत गरमाई, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत, बोले- भगवान राम सभी के हैं
सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी! अब आम खाने से नहीं करना होगा परहेज, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Related Posts