एक नवंबर की दिल्ली रैली में देश भर से 10 लाख लोग जुटेंगे -  सोइन

1 नवंबर की दिल्ली रैली में देश भर से 10 लाख लोग जुटेंगे -  सोइन

Published On

खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: स्थानीय ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए एआईसीसी प्रदेश के तीन जिलो की प्रभारी नीतू वर्मा सोइन ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ मिलकर भाजपा चुनाव दर चुनाव में वोट के घोटाले कर चुनाव जीत रही है। जिसका पर्दाफाश विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पहले तो चुनाव ईवीएम घोटाला करके जीता जाता था।अब तो चुनाव आयोग को अपना मुखौटा बनाकर वोटर लिस्ट में ही गड़बड़ी कर चुनाव जीत रही है। एक व्यक्ति के कई कई नाम, रूप बदलकर वोट बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में जिस दिन चुनाव संपन्न हुए उस दिन वोट परसेंटेज आयोग द्वारा कुछ और बताई गई । दो दिन के बाद मतदान में परसेंटेज बढ़ा दी गई।  ये कैसे संभव हो गया ।  हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए मतदान के दिन संपन्न हुए चुनाव में परसेंटेज कुछ दिखाई गई । दो दिन बाद वहां पर भी परसेंटेज बढ़ गई। यह कैसी चुनाव की पारदर्शिता है। हर बार चुनाव आयोग सवालों के घेरे में है । फिर भी बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर के देश के लोकतंत्र को खत्म करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि खुद चुनाव आयोग के अंदर भी इस प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। कि चुनाव में पारदर्शिता नहीं हो रही है।  आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने भी सवाल खड़े किए। कि आपसी सहमति से फैसला नहीं हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि जब देश की जनता से उनके अधिकारों को ही छीन लिया जाएगा तो फिर देश का संविधान और लोकतंत्र कैसे बचेगा।

इस संविधान को बचाने के लिए 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट बचाओ देश बचाओ महारैली रामलीला मैदान मे की जा रही है। जिसमें देशभर से 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़ेंगे और चुनाव आयुक्त जो बीजेपी का मुखौटा बनाकर काम कर रहा है उसका इस्तीफा मांगेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली रैली के बाद पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । गांव-गांव जाकर लोगों को वोट चोरी के बारे में जागरूक किया जाएगा । 25-  26  नवंबर को दिल्ली यात्रा के नाम पर अलग-अलग प्रदेशों से लाखों व्यक्ति दिल्ली कुच करेंगे। इस मौके पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजीव दहिया ,पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि ,पूर्व विधायक व हांसी के प्रभारी पदम सिंह दहिया, पूर्व एचपीएससी के मेंबर सुरेंद्र शर्मा, ग्रामीण महिला अध्यक्ष सुषमा, अंजू बाला खटक, विजेंद्र गोखी, रमेश दहिया, ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया, शहरी अध्यक्ष प्रवीण सैनी, मास्टर जय भगवान चोलका आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts