अनुशासन सर्वोपरि, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पुलिस आयुक्त

गाजियाबाद कमिश्नरेट में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही और शिथिलता बरतने पर दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Published On

गाजियाबाद, सच कहूँ/रविंद्र सिंह। Ghaziabad News: जनपद में पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति लापरवाही और शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई न करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ क निर्देश पर  सख्त रुख अपनाया है। पुलिस उपायुक्त, नगर धवल जायसवाल के आदेश के क्रम में कर्तव्य पालन में उदासीनता बरतने वाले दो उप-निरीक्षकों (दरोगा) और एक मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण:

प्रकरण 1: लोहिया नगर चौकी प्रभारी (थाना सिहानी गेट) उनि योगेश कुमार को प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई न करने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

प्रकरण 2: सेक्टर-23 संजय नगर चौकी प्रभारी (थाना मधुबन बापूधाम) उ0नि0 भूदेव त्यागी   को भी शिकायतों के निस्तारण में हीला-हवाली और शिथिलता बरतने के चलते निलंबित किया गया है प्रकरण 3: थाना मधुबन बापूधाम के मुआ सन्तराम  को भी पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही और समय अनुसार कार्रवाई न करने के आरोप में निलंबित किया गया है। पुलिस आयुक्त श्री गौड़  ने इस मामले में कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और जनता की शिकायतों के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कमिश्नरेट गाजियाबाद ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार लाने के लिए ऐसे कड़े कदम आगे भी लगातार उठाए जाते रहेंगे, ताकि प्रदेशवासियों को एक सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और सुरक्षित माहौल मिल सके।

 

About The Author

Related Posts