शिक्षा और रोजगार
Welfare Work: डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को परिवार से मिलवाया
डेरा श्रद्धालुओं ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को परिवार से मिलवाया
संगरूर, सच कहूँ/नरेश कुमार। Sangrur News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते ब्लॉक संगरूर के सेवादारों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लापता युवक की देखभाल कर उसे उसके परिवार से मिलवाया। इस संबंध में सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जगराज सिंह ने बताया कि एक युवक संगरूर रेलवे स्टेशन पर दयनीय हालत में घूम रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर सतपाल इन्सां ने जिम्मेवा सेवादारों से संपर्क किया। सेवादार युवक को एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र, संगरूर लेकर पहुंचे।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम विशाल, पुत्र किशोर और पता मकान नंबर 272, सुल्तानपुरी पश्चिम, दिल्ली बताया। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उसके परिवार से संपर्क किया गया और उन्हें युवक की लोकेशन भेजी गई। जानकारी मिलने पर युवक का भाई विनय कुमार रेलगाड़ी से संगरूर पहुंचा। उसने जरूरी दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि विशाल पिछले करीब पांच दिनों से घर से लापता था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था। युवक को सुरक्षित पाकर परिवार ने पूज्य गुरु जी व सेवादारों का धन्यवाद किया। इस नेक कार्य में दिक्षांत इन्सां, कुलवंत इन्सां और बडरुखा स्थित वृद्धाश्रम के प्रबंधकों ने भी विशेष योगदान दिया।