सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में देवकरण ने जीता रजत पदक

एसजीएफआई राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ चयन

Published On

Devkaran Shooting Championship: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। संस्कार इंटरनेशनल एकेडमी, जंक्शन के कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र देवकरण सिंह ने सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। देवकरण ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

देवकरण की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए विद्यालय परिवार ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एलबी सुब्बा, नरेंद्र, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक लक्ष्मी सहित स्टाफ सदस्यों ने देवकरण सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि देवकरण आगामी एसजीएफआई राष्ट्रीय खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले को गौरवान्वित करेंगे।

About The Author

Related Posts