अबोहर में नशीले पदार्थों सहित दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

अबोहर में नशीले पदार्थों सहित दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

Published On

अबोहर, सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत अबोहर क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ फाजिल्का और खुईयां सरवर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को नशीले पदार्थों सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ फाजिल्का के एएसआई रणजीत सिंह वीरवार शाम को पुलिस टीम के साथ अबोहर-डबवाली रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मोडीखेड़ा गांव के सेमनाले के पास पुलिस टीम ने शक के आधार पर डबवाली की ओर से आ रही एक कार को रोका। पुलिस के अनुसार, कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय पाल उर्फ रामदास पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव सुखचैन के रूप में हुई है। थाना बहाववाला में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में खुईयां सरवर थाना पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार वीरवार शाम को पुलिस टीम के साथ गांव वरियामखेड़ा की ओर जा रहे थे। जब पट्टी सादिक के पास एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, तो पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र दयाल चंद, निवासी गांव झोरड़खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

About The Author

Related Posts