Muktsar Road Accident: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, कार सवार तीन लोग घायल

भूंदड़ और महिराज वाला की अनाज मंडी के पास कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर

Published On

श्री मुक्तसर साहिब, सच कहूँ/सुरेश गर्ग। Muktsar Road Accident: गांव भूंदड़ और महिराज वाला की अनाज मंडी के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव चक्क दूहेवाला में तैनात सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए श्री मुक्तसर साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार की मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार वीरपाल सिंह पुत्र राम सरूप और उनकी पत्नी रजनी रानी, निवासी गोनेआणा रोड, श्री मुक्तसर साहिब की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर, कार सवार तरुण पोपली पुत्र रोशन लाल, उनकी माता राज रानी पत्नी रोशन लाल और अभि ज्ञान पुत्र तरुण पोपली, निवासी महावीर नगर, गली नंबर 4, मलोट सहित तीन लोग घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स में तैनात एएसआई प्रगट सिंह ने अपनी टीम के सदस्य दविन्द्र सिंह और अमनदीप सिंह की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के संबंध में पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मामले की आगे की कार्रवाई थाना कोटभाई के एसआई जगदीश सिंह द्वारा की जा रही है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

 

About The Author

Related Posts