नशा तस्करों के खिलाफ बठिंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 काबू

11 राजपत्रित अधिकारियों और 459 पुलिसकर्मियों की टीमों ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में चलाया सर्च अभियान

Published On

संगत मंडी, सच कहूँ/मनजीत नरूआणा। Bathinda News: पंजाब से नशे के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नर सिंह कॉलोनी, डूमवाली और पथराला गांवों में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर 12 मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30.70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 545 नशीले कैप्सूल और 100 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है। इस बड़ी कार्रवाई से नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संकेत मिला है।

यह सर्च अभियान डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह के निर्देशों और एसएसपी बठिंडा सुहेल कासिम मीर के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए 11 राजपत्रित अधिकारियों की अगुवाई में 459 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें तैनात की गईं। पुलिस टीमों ने सब-डिवीजन बठिंडा ग्रामीण और सब-डिवीजन भुच्चो के नशे के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में तलाशी 

रास्तों पर नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की जांच

अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों के अंदरूनी और बाहरी रास्तों पर नाकाबंदी की। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के जरिए इन क्षेत्रों में तलाशी और जांच की कार्रवाई की गई।

नशा बेचने वालों की सूचना देने की अपील

बठिंडा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल है, तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण है। 

नर सिंह कॉलोनी में डीआईजी ने खुद संभाली कमान

सर्च अभियान के दौरान डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह ने एसएसपी बठिंडा और एडीसी बठिंडा कंचन के साथ थाना संगत के अधिकार क्षेत्र में आने वाली नर सिंह कॉलोनी में कार्रवाई की अगुवाई की। इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध स्थानों की जांच की और इलाके में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने गांव पथराला में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं।  अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का जल्द समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Bathinda News (2)

About The Author

Related Posts