Honesty: क्षेत्र में हो रही श्रीगंगानगर के मोनू खुवाल की ईमानदारी की चर्चा
3 लाख की सोने की चेन लौटाकर मोनू खुवाल ने दिया ईमानदारी का परिचय
Published On
बीझबायला (सच कहूँ न्यूज)। शनि स्टूडियो बस स्टैंड के मालिक मोनू खुवाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। श्रीगंगानगर की कुम्हार धर्मशाला में समाज के चुनावी समारोह के दौरान हजारों समाजबंधुओं और ग्रामीणों के बीच रावला निवासी चंद्रभान नोखवाल को उनकी करीब दो-तीन तोला सोने की चेन, जिसके बीच में ओम बना हुआ था, लौटाई। चेन की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मोनू खुवाल को सोने की चेन मिली थी। उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए उसके असली मालिक की तलाश की और समारोह में मौजूद चंद्रभान नोखवाल को पहचान सत्यापित करने के बाद चेन सौंप दी। दर्जनों ग्रामीणों के सामने चेन लौटाए जाने पर क्षेत्र में मोनू खुवाल की ईमानदारी की चर्चा हो रही है।