Science Drama Competition: दूसरी बार राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में लगाई जीत की हैट्रिक

अब दिल्ली में राष्ट्रीय (उत्तरी जोन) स्तर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करेगी स्कूल की टीम

Published On

अरनीवाला, सच कहूँ/राजेन्द्र। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डबवाला कलाँ के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार राज्य स्तर पर जीत की हैट्रिक लगाकर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही स्कूल की टीम अब देश की राजधानी नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय (नॉर्थ जोन) विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेगी। वैज्ञानिक सोच और बदलते ग्रामीण परिवेश पर आधारित हिंदी नाटक ‘बदल रहा है गांव’ ने अपनी दमदार प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस नाटक के लेखक, निर्देशक और संगीतकार कुलजीत भट्टी हैं, जबकि सह-निर्देशन और लाइटिंग की जिम्मेदारी वीरा कौर ने बखूबी निभाई। मंच पर शानदार अभिनय करने वाली छात्राओं रेखा रानी, अनु, मन्नत, हर्षदीप कौर, अंजलि, पलक, हरमनदीप कौर और प्रभजीत कौर की हर तरफ खूब सराहना हुई। इस नाटक को सफल बनाने में सपोर्टिंग टीम के रूप में प्रभसिमरनजीत कौर, जसनदीप कौर और दीक्षा का विशेष योगदान रहा। स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष नरूला ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी कलाकार विद्यार्थियों, सपोर्टिंग टीम और निर्देशन मंडल को बधाई देते हुए कहा कि दूसरी बार राज्य स्तर पर जीत की हैट्रिक लगाना शिक्षकों और विद्यार्थियों की अथक मेहनत का परिणाम है। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts