Bhagirath Choudhary News: विकसित भारत @2047 के निर्माण में कृषि एवं खाद्य क्षेत्र की भूमिका अहम

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने किसानों की आय वृद्धि, एफपीओ, मूल्य संवर्धन और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Published On

Bharat Food and Agro Vision 2047: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित नेशनल फूड कॉन्क्लेव – भारत फूड एंड एग्रो @ विजन 2047 में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कृषि एवं खाद्य क्षेत्र की संभावनाओं, किसानों की आय में वृद्धि, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित उद्योगों और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2014 से कृषि क्षेत्र को अधिक लाभकारी बनाने, किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने और कृषि उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर ऐतिहासिक प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि किसान केवल उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन और व्यापार के माध्यम से भी अपनी आय बढ़ाएं।

Bharat-Food-Agro

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि किसान उत्पादक संगठन (FPO) योजना ने किसानों को संगठित होकर एक उद्यमी और व्यापारी के रूप में आगे बढ़ने का सशक्त अवसर प्रदान किया है। किसान सामूहिक प्रयासों से अपनी स्थानीय उपज की बेहतर पैकेजिंग, प्रसंस्करण एवं विपणन कर उसका मूल्य संवर्धन कर सकते हैं। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित होंगे।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि किसानों को बीज से बाजार तक प्रत्येक स्तर पर आवश्यक सहयोग मिले, उनके कृषि उत्पादों को उचित मूल्य प्राप्त हो तथा खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि नवाचार, आधुनिक तकनीक, उद्यमिता और वैश्विक बाजारों से जुड़ाव के माध्यम से भारत का कृषि एवं खाद्य क्षेत्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यह क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

NFC-Delhi

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts