Haryana Ration Card News: हरियाणा के BPL और AAY परिवारों के लिए सरसों के तेल पर बड़ी खबर, जानें कब से, किसे कितना और कितने रुपये में मिलेगा तेल

अब बीपीएल-एएवाई परिवारों को 174 रुपये लीटर मिलेगा तेल

Published On

हिसार, सच कहूँ न्यूज। Haryana Mustard Oil News 2026: हरियाणा में बीपीएल और अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरसों का तेल उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड को अगस्त, सितंबर और अक्तूबर 2026 के लिए करीब 104 लाख लीटर तेल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की योजना के अनुसार, करीब 39.89 लाख परिवारों को दो लीटर सरसों का तेल दिया जाना है।

विभागीय पत्र के अनुसार, आपूर्ति के 15 दिन के भीतर भुगतान होने पर तेल की दर 174 रुपये प्रति लीटर होगी। वहीं, रिटेल साइकिल के तहत 15 दिन बाद भुगतान करने पर दर 180 रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई है। अगस्त के लिए 30 लाख लीटर, जबकि सितंबर और अक्तूबर के लिए 37-37 लाख लीटर तेल निर्धारित किया गया है। तेल 500 एमएल और एक लीटर की सीलबंद बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक बोतल पर ‘नॉट फॉर सेल-फॉर पीडीएस ओनली’ लिखना अनिवार्य होगा।

15 अक्तूबर तक पहुंचाना होगा तेल

निर्देशों के अनुसार, 15 अक्तूबर तक तेल सभी जिलों के कॉमन पॉइंट पर पहुंचाना है। डिपो धारकों को 15 से 20 अक्तूबर तक आपूर्ति की जाएगी और 21 अक्तूबर से वितरण शुरू करने की योजना है। तेल की पैकिंग खाद्य सुरक्षा और पैकेजिंग संबंधी नियमों के अनुरूप होना जरूरी है।

About The Author

Related Posts