Panchayat Election Schedule Changed: पंचायत चुनावों को लेकर आई बड़ी अपडेट, कार्यक्रम में हुआ बदलाव
धनतेरस के चलते तीनों चरणों की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान एक दिन पहले
Panchayat Election Schedule: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। धनतेरस के पावन त्यौहार के मद्देनजर धार्मिक आस्था व जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण की तिथियों में संशोधन किया गया है। इसके तहत चुनाव की तारीखों को एक दिन पीछे ले जाया जा रहा है। अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को तथा तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा। तृतीय चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/ सरपंच के लिए मतदान 5 नवम्बर को होगा। केवल वार्ड पंचों के द्वारा उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवम्बर को पूर्वाह्न में होगा। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है...
पहले चरण में पोलिंग पार्टियां अब 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर 2026 को रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को होगा। इसके बाद पंच और सरपंच के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन तथा 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। उप सरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को होगा।
दूसरे चरण में पोलिंग पार्टियों की रवानगी 27 अक्टूबर 2026 को होगी, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को निर्धारित है। पंच और सरपंच के लिए नामांकन 29 अक्टूबर तथा मतदान 30 अक्टूबर को होगा। उप सरपंच का चुनाव 31 अक्टूबर को कराया जाएगा।
तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियां 2 नवंबर 2026 को रवाना होंगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवंबर को होगा। पंच और सरपंच के लिए नामांकन 4 नवंबर तथा मतदान 5 नवंबर को निर्धारित किया गया है। वार्ड पंचों के माध्यम से उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर की पूर्वाह्न में होगा।
संशोधित पंचायत चुनाव कार्यक्रम
प्रथम चरण
21 अक्टूबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच
22 अक्टूबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान
23 अक्टूबर: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
24 अक्टूबर: पंच/सरपंच के लिए मतदान
25 अक्टूबर: उप सरपंच का चुनाव
द्वितीय चरण
27 अक्टूबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच
28 अक्टूबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान
29 अक्टूबर: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
30 अक्टूबर: पंच/सरपंच के लिए मतदान
31 अक्टूबर: उप सरपंच का चुनाव
तृतीय चरण
2 नवंबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुंच
3 नवंबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान
4 नवंबर: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
5 नवंबर: पंच/सरपंच के लिए मतदान
6 नवंबर: उप सरपंच का चुनाव