Sri Ganganagar News: आज से खुल गया जस्सा सिंह मार्ग
12 साल बाद हटा जस्सा सिंह मार्ग से अतिक्रमण
Published On
श्रीगंगानगर (सच कहूँ ब्यूरो)। शहर के मुख्य जस्सा सिंह मार्ग आज से आवागमन के लिए शुलभ हो गया है। प्रशासन ने बरसों से चल रहे विवाद को खत्म करते हुए आज अतिक्रमण को हटा दिया। अतिक्रमण हटने से मार्ग पर लगने वाला जाम अब शहर वासियों को नहीं झेलना पड़ेगा। शहर में फसल बेचने आने वाले प्रशाासन की इस कार्रवाई के बाद शहरवासी प्रशासन का आभार जता रहे हैं।
DM डॉ. अमित यादव के निर्देश पर ADM सुभाष चौधरी ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए 12 सालों से चल रहे अतिक्रमण विवाद को कोर्ट से राहत मिलने के बाद प्रशासन ने 2 घंटे में हटा दिया। एडवोकेट गुजराल के परिवार की तरफ से हल्का विरोध किया गया लेकिन प्रशासन के द्वारा उनकी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई और अतिक्रमण को हटा दिया गया इस अवसर पर भारी पुलिस बल उपस्थित रहा।
Comments