पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल ने दीप्ति इन्सां को किया सम्मानित 

दीप्ति इन्सां अब तक 40 बार कर चुकी हैं रक्तदान

Published On

संगरूर (सच कहूँ/नरेश कुमार)। डेरा सच्चा सौदा के ‘ट्रर्यू ब्लड पंप’ की सदस्य दीप्ति इन्सां को पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल ने सम्मानित किया। उन्हें यह प्रशंसा प्रमाण पत्र 5 अक्तूबर 2026 को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की सेवादार दीप्ति इन्सां द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान किए गए स्वैच्छिक रक्तदान और मानवता की सेवा के लिए किए गए नि:स्वार्थ योगदान की सराहना की गई है। उल्लेखनीय है कि दीप्ति इन्सां अब तक 40 बार रक्तदान कर चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए वह हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान करने को तैयार रहती हैं। उनका ब्लड ग्रुप भी दुर्लभ है, जो तुलनात्मक रूप से कम पाए जाने वाले ब्लड ग्रुपों में से एक है। इस कारण आपातकालीन स्थिति में उनके द्वारा किया गया रक्तदान और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। दीप्ति इन्सां का कहना है कि रक्तदान एक ऐसी सेवा है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। दीप्ति इन्सां ने कहा कि वह अब तक 40 बार रक्तदान कर चुकी हैं और रक्तदान करने से उन्हें किसी भी तरह की कमजोरी महसूस नहीं होती।

वह डेरा सच्चा सौदा की ओर से लगाए जाने वाले रक्तदान शिविरों में भी अक्सर रक्तदान करती हैं। पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल/ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज, पंजाब की ओर से दिए गए इस सम्मान से दीप्ति इन्सां के परिवार और सेवादारों में खुशी की लहर है। इस मौके पर सच्चे-नम्र सेवदार बहन सरोज इन्सां और रक्तदान समिति संगरूर के सेवादार शमशेर सिंह रिंकू इन्सां भी मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts