Indian Railways News: कलम चलाइए, ईनाम पाइए! इतने रुपये का है प्रथम पुरस्कार

रेल कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता, 31 अक्टूबर तक भेजें ढाई हजार शब्दों का निबंध

Published On

Railway Hindi Essay Competition: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। रेल कर्मचारियों को हिंदी में रचनात्मक लेखन का अवसर देने के लिए रेल मंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें रेल संचालन एवं प्रबंधन से जुड़े किसी पहलू पर दो से हजार से ढाई हजार शब्दों में निबंध लिखना होगा। प्रविष्टियां 31 अक्टूबर तक निर्धारित माध्यम से भेजी जा सकेंगी।

राजभाषा अधिकारी भंवर सिंह मीना ने बताया कि प्रतियोगिता में स्थाई और अस्थाई दोनों तरह के रेल कर्मचारी भाग ले सकते हैं,लेकिन 31 अक्टूबर तक उनकी रेल सेवा की अवधि कम से कम तीन माह पूरी होनी चाहिए। पूर्व में इसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके पुरस्कार विजेता दोबारा इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रत्येक कर्मचारी केवल एक निबंध प्रस्तुत कर सकता है।

उन्होंने बताया कि निबंध का विषय रेल संचालन और प्रबंधन के किसी पहलू से संबंधित होना चाहिए तथा शब्द सीमा न्यूनतम 2 हजार और अधिकतम 2500 शब्द है। निर्धारित सीमा से कम या अधिक होने पर निबंध अस्वीकृत किया जा सकता है। निबंध के किसी पृष्ठ पर प्रतिभागी का नाम या हस्ताक्षर नहीं होना चाहिए। नाम,पदनाम,कार्यालय का पता,लमोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारी अलग शीट पर देनी होगी। निबंध निर्धारित माध्यम से ही भेजना होगा व रेलवे बोर्ड कार्यालय में सीधे भेजे गए निबंधों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के राजपत्रित और अराजपत्रित दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 6 हजार और द्वितीय पुरस्कार 4 हजार रुपए है।

About The Author

Related Posts