शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के विद्यार्थियों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा

बाल सभा में नृत्य, देशभक्ति गीत, भाषण और प्रेरक कहानियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Published On

Bal Sabha: सरसा,3 अक्तूबर (सच कहूँ/सुशील कुमार)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, सरसा में शनिवार को मल्टीपर्पज हॉल में बाल सभा का आयोजन किया गया। इसमें एलकेजी से लेकर विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासक डॉ. हरदीप सिंह इन्सां, प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। बाल सभा का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। बच्चों ने नृत्य, देशभक्ति गीत, चुटकुले, भाषण और प्रेरक कहानियों सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई, जिसकी उपस्थित स्टाफ और विद्यार्थियों ने सराहना की।

मंच से मिला प्रतिभा निखारने का अवसर: बाल सभा के समापन पर प्रधानाचार्य राकेश धवन इन्सां ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल सभा का उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्कूल में आयोजित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

About The Author

Related Posts