रतिया में दो अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रतिया में दो अवैध पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Published On

रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Ratia News: अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए रतिया व थाना शहर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और एक हुंडई आई-10 कार बरामद की है।

डीएसपी रतिया कुलवंत सिंह ने बताया कि सीआईए टीम ने टोहाना रोड बाईपास के पास कार सवार बब्बू उर्फ पोपल निवासी पुरानी गौशाला, रतिया को पकड़ा। तलाशी में 32 बोर का देशी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए। वहीं, थाना शहर पुलिस ने सुखमणी नहर ब्रांच के पास नितिश निवासी अरोड़ा कॉलोनी, रतिया को काबू कर उसके कब्जे से 315 बोर का देशी पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बब्बू के खिलाफ 21 और नितिश के खिलाफ 8 अभियोग दर्ज हैं। पुलिस हथियारों के स्रोत और इनके संभावित इस्तेमाल को लेकर पूछताछ कर रही है।

About The Author

Related Posts