शिक्षा और रोजगार
जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलकर बुजुर्ग महिला की मौत
80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, 36 वर्षीय बेटे को भी आई गंभीर चोट
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani Crime News: भिवानी जिला के गांव धनाना में जमीनी विवाद को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 80 वर्षीय प्यारी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वही इस घटना में मृतक महिला के बेटे के भी चोट आए हैं गांव धनाना-2 में देर शाम जमीनी विवाद को लेकर यह घटना हुई, जिसमें बुजुर्ग महिला प्यारी देवी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
सदर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव धनाना-2 में जमीनी विवाद के चलते 80 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई है। वही मृतक बुजुर्ग महिला के 36 वर्षीय बेटे को भी गंभीर चोट आई है। भिवानी सदर थाना के एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि विवाद परिवार के ही लोगों के बीच जमीन को लेकर था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है।