Boxing Championship: इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में समीर का दमदार पंच, रजत पदक पर कब्जा

इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में समीर का दमदार पंच, रजत पदक पर कब्जा

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में साउथ प्वाइंट कॉलेज के खिलाड़ी समीर लाकड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 21 और 22 सितंबर को केएमजीसी, नरवाना में आयोजित की गई थी। समीर ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, जींद का प्रतिनिधित्व करते हुए दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

शानदार प्रदर्शन के आधार पर समीर का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक नोएडा में आयोजित की जाएगी। चयन के बाद कॉलेज पहुंचने पर समीर लाकड़ा का कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों ने जोरदार स्वागत किया। साउथ प्वाइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि समीर लाकड़ा बीपीएड थर्ड सेमेस्टर का छात्र है। उसने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर कॉलेज और यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है।

 

About The Author

Related Posts