ग्रेपलिंग रेसलिंग सीरीज में देश की टीम ने रचा इतिहास, 10 पदको पर किया कब्जा

ग्रेपलिंग रेसलिंग सीरीज में देश की टीम ने रचा इतिहास, 10 पदको पर किया कब्जा

Published On

सोनीपत (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Sonipat News: इस्तांबुल तुर्की में आयोजित एआईजीए ग्लोबल ग्रेपलिंग रेसलिंग सीरीज 17 से 19 सितम्बर 2026 में भारतीय ग्रेपलिंग टीम के खिलाड़ियों ने शानदार  प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण 1रजत एवं 6 कांस्य पदक जीत कर ग्रेपलिंग की दुनिया में भारत की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से 62 से अधिक देशों के दिग्गज टीमों ने प्रतिभाग किया, इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम को 12वा स्थान प्राप्त हुआ।

भारतीय ग्रेपलिंग टीम के संचालन एवं व्यवस्थापन में भारतीय ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर एवं कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा एवं गुजरात राज्य ग्रेपलिंग कमेटी के चेयरमैन सुभाष डावर ने पहली बार भारतीय टीम के कोच के रूप में अपनी बार सेवाएं देते हुए खिलाड़ियों और कोच के मध्य सफल रणनीति अपनाई, जिसका परिणाम भारतीय टीम को 10 पदक के रूप में प्राप्त हुआ।

खिलाड़ियों के नाम राज्य एवं उनके पदक इस प्रकार है

  • हिमानी गुजरात स्वर्ण पदक 71 किग्रा 
  • तानिया गुजरात स्वर्ण पदक 38 किग्रा 
  • खुशी उत्तर प्रदेश स्वर्ण पदक 64 किग्रा
  • सुखवीर पंजाब रजत पदक 130 किग्रा 
  • आस्था गुजरात कांस्य पदक 56 किग्रा
  • करीना गुजरात कांस्य पदक 64 किग्रा
  • परवीन राजस्थान कांस्य पदक 92 किग्रा
  • विवेक हरियाणा कांस्य पदक 77 किग्रा
  • हनुमान हरियाणा कांस्य पदक130 किग्रा

About The Author

Related Posts