Bulldozer Accident: नौ गंभीर मामलों में वांछित अपराधी के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में धनवापुर में 50 गज में बना मकान ध्वस्त

Published On

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने धनवापुर गांव में एक आदतन अपराधी के अवैध मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-17 ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कानून व्यवस्था बनाए रखी गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान धनवापुर निवासी अभिषेक उर्फ नीटू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ हत्या, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत नौ गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने धनवापुर में करीब 50 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाया था। खुफिया सूचना के आधार पर निर्माण की पहचान कर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच आदतन अपराधियों की संपत्तियों की लगातार समीक्षा कर रही है। अवैध कब्जों और अपराध से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध मकान गिराने के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं हुई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जों पर कार्रवाई करना है।

About The Author

Related Posts