Special Train News: यात्रियों की सुविधा हेतु तिरूवनंतपुरम सेट्रल-मदार-तिरूवनंतपुरम सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियो की सुविधा हेतु तिरूवनंतपुरम सेट्रल-मदार-तिरूवनंतपुरम सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है

Published On

Special Train News: उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06013, तिरूवनंतपुरम सेट्रल-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.10.26 से 25.11.26 तक (06 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक बुधवार को 07.45 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.00 बजे मदार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06014, मदार- तिरूवनंतपुरम सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.10.26 से 28.11.26 तक (06 ट्रिप) मदार से प्रत्येक शनिवार  को 21.40 बजे रवाना होकर मंगलवार को 00.45 बजे तिरूवनंतपुरम सेट्रल पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोल्लम, कायमकुलम, मावेलीक्करा, चेंगन्नूर, तिरूवल्ला, चंगनाशेरी,

कोट्टयम, एर्नाकुलम टाउन, आलुवा, तृष्षूर, शोरानूर, तिरूर, कोषिक्कोड, कण्णूर, कासरकोड, मंगलूरू सेट्रल, सुरतकल, उडुपी, कुन्दापुरा, बैंदूर मूकांबिका रोड, मूडेश्वर, कुमटा, कारवार, मंडगॉव, थिविम, सावंतवाडी रोड, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर, चिपलूण,खेड, मनगांव, रोहा, पनवेल, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 13 थर्ड एसी इकोनोमी व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

 

About The Author

Related Posts