काम शुरू करने आए पावर ग्रिड के अधिकारियों का किसानों ने किया विरोध, प्रशासन ने  किसानो किया डिटेन

काम शुरू करने आए पावर ग्रिड के अधिकारियों का किसानों ने किया विरोध,  प्रशासन ने  किसानो किया डिटेन

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: पावर ग्रिड के काम का पिछले काफी समय से विरोध कर रहे किसान सोमवार को खरखौदा उपमंडल के गांव सोहटी में धरने पर बैठे थे। इसी दौरान किसानों को जानकारी मिली कि पावर ग्रिड के अधिकारी काम शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। इसके बाद किसान सोहटी गांव के स्टेडियम से नारेबाजी करते हुए काम रुकवाने के लिए आगे बढ़े। मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने किसानों को रास्ते में रोक लिया।

इस दौरान किसानों और पुलिस-प्रशासन के बीच काफी देर तक बातचीत और तर्क-वितर्क हुआ। मौके पर डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान, एसीपी खरखौदा जोगेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी अनिल कुमार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बिजेंद्र सिंह नांदल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस-प्रशासन की ओर से किसान नेताओं और किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान ने किसान नेताओं से कहा कि वे उपायुक्त के पास जाकर बैठकर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन किसान पावर ग्रिड का काम रुकवाने की मांग पर अड़े रहे। इसके चलते मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।स्थिति को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बिजेंद्र सिंह नांदल ने डीसीपी क्राइम को किसानों को डिटेन करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए किसान नेताओं, किसानों और महिलाओं को डिटेन कर बसों के माध्यम से खरखौदा थाना पहुंचाया। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

इस घटनाक्रम को लेकर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ जोर-जबरदस्ती और दुर्व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करेंगे और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About The Author

Related Posts