ई-नीलामी में प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी, तीन पर केस

करनाल रेंज आईजी के सिक्योरिटी एजेंट सहित दो अन्य आरोपी, फर्जी रसीद देने और पैसे मांगने पर धमकी देने का भी आरोप, जांच शुरू

Published On

Kaithal Plot Scam: कैथल, (कुलदीप नैन/ सच कहूँ न्यूज़ ) सेक्टर-21 में ई नीलामी के जरिए प्लॉट दिलाने और उसमें 25 प्रतिशत हिस्सेदारी देने के नाम पर करीब 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सिटी थाना पुलिस ने करनाल रेंज आईजी के सिक्योरिटी एजेंट मदनलाल, उसके बेटे अजय और कपिल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमित सिकरी ने आरोप लगाया कि मदनलाल ने एचएसवीपी अधिकारियों से संपर्क होने का दावा कर कम कीमत में प्लॉट दिलाने का भरोसा दिया था।

शिकायत के अनुसार सेक्टर-21 के प्लॉट नंबर 1373 की ई-नीलामी में 1.79 करोड़ 96 हजार रुपये में प्लॉट खरीदा गया। इसके बाद 25 प्रतिशत हिस्सेदारी के नाम पर अमित से करीब 17 लाख रुपये लिए गए। जून 2026 में एचएसवीपी कार्यालय से जानकारी लेने पर पता चला कि प्लॉट की 15 प्रतिशत राशि जमा नहीं हुई थी। बाद में दी गई 26.99 लाख रुपये की रसीद का पंचकूला कार्यालय से सत्यापन कराने पर उसके विभागीय स्तर पर जारी नहीं होने की जानकारी मिली।

E -auction

मदनलाल ने कपिल पर लगाया आरोप:

मदनलाल ने कहा कि उसने और अमित ने अपने-अपने हिस्से के पैसे कपिल शर्मा को भेजे थे और पूरे मामले में कपिल की भूमिका है। वहीं, डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Posts