साप्ताहिक हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान डायरी लेखन प्रतियोगिता में दीपा रही प्रथम

साप्ताहिक हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान डायरी लेखन प्रतियोगिता में दीपा रही प्रथम

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय मे चल रहे साप्ताहिक हिंदी पखवाड़ा का समापन हिंदी दिवस के अवसर पर किया गया। समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने की तथा कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. प्रमिला देवी और डॉ विजय दीप ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर अनिल कुमार के साथ हिंदी विभाग सदस्यों डॉ. प्रमिला डॉ. विजयदीप एवं अन्य प्राध्यापकों प्रो.प्रमिला डॉ. सारिका डॉ.सुमित के साथ पौधारोपण करके किया गया।

हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे डायरी लेखन में प्रथम स्थान- दीपा, बीसीए (प्रथम वर्ष) की छात्रा ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान- मंजू, बीसीए (प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान- अन्नू, बीए तृतीय वर्ष। सुलेख लेखन प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान- वंशिका, बीए प्रथम वर्ष  द्वितीय स्थान- रितु बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान- सिमरन बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।  निबंध लेखन में प्रथम स्थान - तनु, एमए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान- नीतू, बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान-राखी, बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। 

कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-आरती, बीए द्वितीय वर्ष , द्वितीय स्थान- नेहा, एमए प्रथम वर्ष  , तृतीय स्थान- वंदना, बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया । 

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- मानसी, बीसीए प्रथम वर्ष  , द्वितीय स्थान- मुस्कान बीए द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान-नमिता, एमए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-  मुस्कान, बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान- मीनाक्षी, बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान- कनिष्का, बीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। हिंदी पखवाड़ा की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्राचार्य  ने  कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। छात्राओं को हिंदी के साथ-साथ तकनीक और रोजगार से जोड़ना ही नई शिक्षा नीति का उद्देश्य है।डॉ. प्रमिला देवी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को बधाई दी।

Kharkhoda News
Kharkhoda News: साप्ताहिक हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान डायरी लेखन प्रतियोगिता में दीपा रही प्रथम

About The Author

Related Posts