Fertilizer: खाद के 600 कट्टे मिलने पर कालाबाजारी का केस दर्ज

खाद के 600 कट्टे मिलने पर कालाबाजारी का केस दर्ज

Published On

जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Jind News: सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव सच्चाखेड़ा-भिखेवाला रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म से खाद के 600 भरे कट्टे बरामद किए हैं। कृषि विभाग के एसडीओ सुनील की शिकायत पर बरसोला निवासी रविन के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विभागीय टीम ने छापेमारी के दौरान 720 खाली कट्टे भी बरामद किए। जांच में सामने आया कि खाद किसानों में बांटने के बजाय फैक्ट्रियों में महंगे दाम पर बेचने के लिए रखी गई थी। विभाग ने खाद के दो सैंपल लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Related Posts