National Lok Adalat: 12 सितंबर को कैराना में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

जिला जज इंदर प्रीत सिंह जोश ने हरी झंडी दिखाकर न्यायालय परिसर से रवाना किया राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहनों का काफिला

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: आगामी 12 सितंबर दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश इंदर प्रीत सिंह जोश ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहनों के काफिले को रवाना किया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी जनपद के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रचार वाहनों को रवाना किया गया है। ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करके लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के संबंध में जागरूक करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा वादकारी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति के आधार पर निस्तारित होने योग्य मामलों के समाधान का भी अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि इस बार करीब दो लाख वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता(क्राइम) संजय चौहान, बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नेत्रपाल चौहान एडवोकेट समेत अनेक अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Kairana News (2)
Kairana News: 12 सितंबर को कैराना में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

About The Author

Related Posts