जगनपुर में 'स्टार ऑफ द मंथ' कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राएं सम्मानित

जगनपुर में 'स्टार ऑफ द मंथ' कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राएं सम्मानित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: मंगलवार को कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगनपुर में स्थित संविलियन विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे 'स्टार ऑफ द मंथ' कार्यक्रम के तहत चयनित छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक के द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापक अनिल राणा ने बताया कि यह सम्मान बच्चों को उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति, समयबद्धता, अनुशासन, गृहकार्य पूर्णता और पूर्ण गणवेश जैसे पांच मापदंडों पर खरा उतरने लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं में ​शिक्षा के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

अगस्त माह के '

Kairana News (6)
Kairana News: जगनपुर में 'स्टार ऑफ द मंथ' कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राएं सम्मानित

स्टार ऑफ द मंथ' कक्षा आठ की आकांक्षा, ​कक्षा सात की वैशाली, ​कक्षा छह के कार्तिक, ​कक्षा पांच की संस्कृति, ​कक्षा चार की अन्वी, कक्षा तीन के लकी, ​कक्षा दो के अर्णव व ​कक्षा एक की पलक को चुना गया। ​कार्यक्रम में विजय शर्मा ने देशभक्ति गीत गाकर छात्र-छात्राओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाध्यापक व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर नितिन, सरिता, मीनाक्षी, सुबोध, कुलदीप और प्रवीण आदि शिक्षकगण एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

About The Author

Related Posts