Ghaggar River: घग्गर के जलस्तर में गिरावट जारी; प्रशासन ने ली राहत की सांस

गुहला चीका में बहाव घटा वहीं चांदपुरा में पानी का जलस्तर बढ़ा 

Published On

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: घग्गर नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश थमने के बाद नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार सुबह जारी हुई ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य एंट्री पॉइंट गुहला चीका पर पानी का बहाव सोमवार के मुकाबले और कम हो गया है। जलस्तर में आ रही इस लगातार कमी से फतोबाद,  कैथल जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग और नदी के किनारे बसे तटीय क्षेत्र के किसानों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

तीन दिनों की गेज रिपोर्ट: लगातार घट रहा है पानी

पिछले 48 घंटों की प्रशासनिक रिपोर्ट पर नजर डालें, तो घग्गर नदी के विभिन्न गेज पॉइंट पर पानी का बहाव लगातार नियंत्रण में आ रहा है, गुहला चीका मुख्य हेड पर  रविवार सुबह यहाँ पानी का बहाव 18,018 क्यूसेक था, जो सोमवार शाम को घटकर 14,476 क्यूसेक पर आया। मंगलवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट में यह और कम होकर 13,860 क्यूसेक रह गया है, जो स्थिति के पूरी तरह सामान्य होने का संकेत है।

खनौरी (पंजाब बॉर्डर): रविवार शाम को यहाँ बहाव 4,162 क्यूसेक था, जो सोमवार को 3,731 क्यूसेक और मंगलवार सुबह मंदी के साथ 3,349 क्यूसेक दर्ज किया गया।

चांदपुरा साइफन (जाखल बॉर्डर): रविवार के 4,162 क्यूसेक के मुकाबले सोमवार को यहाँ 4,850 क्यूसेक पानी स्थिर रहा था। मंगलवार सुबह की रिपोर्ट में यहाँ भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई है और बहाव 4,150 क्यूसेक पर आ गया है।

Ghaggar River
Jakhal News घग्गर के जलस्तर में गिरावट जारी प्रशासन ने ली राहत की सांस।

About The Author

Related Posts