गढ़ी ब्राह्मणान में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

गढ़ी ब्राह्मणान में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के निर्देशानुसार साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान  में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल सोनीपत से  साइबर एक्सपर्ट मुख्य सिपाही अमित कुमार  मौजूद रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साइबर एक्सपर्ट ने विद्यार्थियों को समझाया कि ओटीपी एटीएम डेबिट -क्रेडिट कार्ड की जानकारी, यूपीआई पिन, पासवर्ड एवं अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या अनजान ऐप डाउनलोड करने से भी बचें।

Sonipat News
Sonipat News: गढ़ी ब्राह्मणान में विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

About The Author

Related Posts