प्रेमी सुमेरचंद इन्सां की अस्थियों पर किया पौधारोपित
प्रेमी सुमेरचंद इन्सां की अस्थियों पर किया पौधारोपित
Published On
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: राजेंद्र कुमार इन्सां के पिता गांव देवधर निवासी प्रेमी सुमरेचंद इन्सां की बुधवार को अस्थि संचय क्रिया हुई। अस्थि संचय क्रिया में परिजनों, ग्रामीणों व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य जरनैल इन्सां ने बताया कि पे्रमी सुमेर चंद इन्सां की अस्थि संचय क्रिया की गई। जिसके बाद डेरा सच्चा सौदा की मुहीम के अनुसार प्रेमी सुमेर चंद इन्सां की अस्थियों पर आम व बेलपत्थर के दो पेड़ रोपित किए गए। इस मौके पर भूला राम, पूर्व सरपंच ओमकार, पूर्व सरपंच सलिन्द्र गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि राजेश शर्मा, संदीप गुरदीप सिंह ओर रिश्तेदार पड़ोसी और गांव वाले काफी संख्या में मौजूद रहे।