किसान डेयरी का शुभारंभ, व्यापारियों-किसानों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
किसान डेयरी का शुभारंभ, व्यापारियों-किसानों और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित चौधरी सिताब सिंह मार्किट में बुधवार को किसान डेयरी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पहुंचे सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी तथा पत्रकार संगठन कैराना से जुड़े कलमवीरों ने डेयरी संचालक स्वदेश पंवार एवं देवराज चौहान को शुभारंभ पर शुभकामनाएं प्रदान की। इस दौरान व्यापार मंडल के संरक्षक चौधरी गुरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कैराना के नगर अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने कहा कि नगर में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराने की दिशा में किसान डेयरी की शुरुआत अच्छी पहल है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव गय्यूर हसन, मंडल सचिव पुष्कर सैनी एवं पूर्व नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम उर्फ कालू के नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने डेयरी संचालन के लिए शुभकामनाएं दी। उधर, डेयरी संचालक स्वदेश पंवार एवं देवराज चौहान ने बताया कि नगरवासियों को गाय एवं भैंस का विशुद्ध दूध उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डेयरी शुरू की गई है। यहां ग्राहकों को फैट के हिसाब से दूध उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर संदीप शर्मा, फैजान अहमद, संजय राजवंशी, मनीष कंसल, राकेश वर्मा, चौधरी मुनव्वर, डॉ. तसव्वर, उस्मान शम्सी, सरफराज मलिक, राजीव राजवंशी, मोहम्मद अहमद खान, इरफान सलमानी, नईम मिर्जा, नौशाद खान, मुख्तियार खान व राजपाल मेम्बर समेत अन्य मौजूद रहे।
इसके अलावा, पत्रकार संगठन कैराना के वर्तमान अध्यक्ष सुधीर चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, संरक्षक महराब चौधरी, एम. इकबाल हसन, अहसान सैफी, सुनील धीमान, मेहरबान अली कैरानवी, आशीष सैनी और वाजिद अली आदि मौजूद रहे।
1.jpg)