Agniveer Rally: सीकर में अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, राजस्थान के युवाओं की भारी भागीदारी

90% से अधिक अभ्यर्थी हुए उपस्थित

Published On

Sikar Agniveer Rally 2026: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जयपुर द्वारा सीकर और जयपुर जिलों के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 01 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक जिला स्टेडियम, सीकर में आयोजित की गयी थी। इसके अतिरिक्त,  राजस्थान के सभी जिलो के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल की केन्द्रीय श्रेणी के लिए भी भर्ती आयोजित की गई। राजस्थान के युवाओं की विशेषता देशभक्ती और जोश का प्रदर्शन करते हुए रैली में बड़ी संख्या में भाग लिया, परिणामस्वरूप 90 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। Sikar 

भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता और ईमानदारी सुनिचित करने के उपायों के तरह, शारीरिक फिटनेस परीक्षणों के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाले पदार्थों का उपयोग को रोकने के लिए भर्ती रैली में ड्रग टेस्ट का भी परीक्षण किया गया। निर्दोष अभ्यर्थी किसी दलालों और बेईमान तत्वों के झांसे में न आए इसके लिए कड़े दलाली विरोधी उपाय किए थे। मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर ने विश्वास व्यक्त किया की इन पहलों से भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता और मजबूत होगी, अधिक भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा और योग्य उम्मीदवारों को सेना में शामिल होने का उचित अवसर मिलेगा ।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, जयपुर रैली के लिए किये गए सहयोग और व्यवस्थाओं के लिए नागरिक प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। आवश्यक प्रशासनिक और रसद व्यवस्थाओ की समय पर उपलब्धता ने भर्ती गतिविधियो के कुशल संचालन और भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यालय भर्ती क्षेत्र जयपुर ने बताया कि ऑनलाइन भर्ती परीक्षा (सीईई) शुरू होने से भर्ती प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी हो गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अनजान व्यक्ति / बिचोलिये के जाल में न आए जो निश्चित चयन के झूटे वादे करते है। संभावित उम्मीदवारों को यह भी समझाया गया की भारतीय सेना में चयन पूरी तरह से योग्यता और निर्धारित भर्ती मानको पर आधारित है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी क्षमता, तैयारी और संकल्प पर भरोसा करने और राष्ट्र के सेवा के लिए उत्साह और अटूट प्रतिबद्धता के साथ भर्ती रैलीयो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

About The Author

Related Posts