बली कुतुबपुर-चमराड़ा सड़क 1 करोड़ 26 लाख रुपये से होगी चौड़ी

बली कुतुबपुर-चमराड़ा सड़क 1 करोड़ 26 लाख रुपये से होगी चौड़ी

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: बली कुतुबपुर से चमराड़ा गांव को जोड़ने वाली सड़क अब 12 की बजाय 18 फीट चौड़ी होगी। सड़क निर्माण पर 126.28 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कादियान ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सड़क चौड़ी होने से दोनों गांवों के ग्रामीणों के साथ राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

विधायक बोले- गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत करना प्राथमिकता

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और कनेक्टिविटी मजबूत करना विकास की प्राथमिकता है। बली कुतुबपुर-चमराड़ा सड़क की चौड़ाई बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में जरूरत के अनुसार सड़क, पानी, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जा रही है। विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होने दिया जाएगा और निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता से कराया जा रहा है। ग्रामीण सीधे अपनी समस्याएं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने रखें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से उनका नियमानुसार समाधान कराया जा सके। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी एसडीओ अनिल चहल, सरपंच देवेंद्र सरोहा, रणबीर, धर्मबीर, दीपक, काला, बिल्लू, नन्हा, कर्मबीर, संजीत, पालेराम, अनिल, रोहताश पंच, राजेंद्र नंबरदार, कुलदीप पंच, दीपक, ऋषि, मंजीत  सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Sonipat News (2)

About The Author

Related Posts