सीबीएसई नॉर्थ जोन - 2 जूडो चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल की अंडर-17 टीम ने जीती विजेता ट्रॉफी 

सीबीएसई नॉर्थ जोन - 2 जूडो चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल की अंडर-17 टीम ने जीती विजेता ट्रॉफी 

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: रोहतक में 23 से 26 अगस्त  तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 जूडो चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदको पर किया कब्जा। प्रतियोगिता मे प्रताप स्कूल की अंडर-17 जूडो टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम किया। अंडर-17 वर्ग में मयंक सांगवान ने +90 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं विशवजीत मलिक ने +60 किलोग्राम तथा खुशाल राठी ने -55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में लगन ने -66 किलोग्राम, सागर ने -73 किलोग्राम तथा जतिन ने +90 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, अकादमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, सीआरपीएफ के एएसआई विशाल मलिक, जूडो कोच रोहित दहिया एवं कोच मोहित पंवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि प्रताप स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विद्यालय में एसी हॉस्टल, SAI सेंटर, स्पोर्ट्स नर्सरी और उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Kharkhoda News
Kharkhoda News: सीबीएसई नॉर्थ जोन - 2 जूडो चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल की अंडर-17 टीम ने जीती विजेता ट्रॉफी 

About The Author

Related Posts