पवन मुटनेजा बने हरियाणा के महाधिवक्ता
वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुटनेजा बने हरियाणा के नए महाधिवक्ता
Published On
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigar News: हरियाणा सरकार ने शनिवार को एक अहम निर्णय लेते हुए पानीपत निवासी वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुटनेजा को प्रदेश का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। मुटनेजा ने परविंद्र चौहान का स्थान लिया है। गत दिवस चौहान को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जज प्रमोट कर दिया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा पानीपत में प्रेम अस्पताल के संस्थापक डॉ. प्रेम कुमार मुटनेजा के सुपुत्र हैं और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पंकज मुटनेजा के भाई हैं। एक प्रतिष्ठित चिकित्सा पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद पवन मुटनेजा ने कानून के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी कड़ी मेहनत व लीगल सूझबूझ के बल पर आज प्रदेश के सर्वोच्च कानून अधिकारी के पद तक पहुंचे हैं।
