शिकायतों के निस्तारण में कोताही पर होगी कार्यवाही: एसपी

कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी ने सुनी जनसमस्याएं

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी ने कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित मात्र 08 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 

शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर पहुंचे एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जमीनी विवाद एवं पुलिस कार्यवाही से सम्बंधित 08 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायती-पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। एसपी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है।

उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही के लिए चेताया है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी, दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान, भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Kairana News (6)

About The Author

Related Posts