उत्तर प्रदेश और राजस्थान का पावन एमएसजी अवतार माह का भंडारा कल

उत्तर प्रदेश और राजस्थान का पावन एमएसजी अवतार माह का भंडारा कल

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। MSG Bhandara: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन एमएसजी अवतार माह की खुशी में कल रविवार को उत्तर प्रदेश की साध-संगत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र शाह सतनाम जी डेरा, बरनावा जिला बागपत (यूपी) और राजस्थान की साध-संगत एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, मौजपुर धाम, बुधरवाली (राजस्थान) में पावन भंडारा मना रही है। पावन भंडारा सुबह नौ बजे शुरू होगा। जिम्मेवार सेवादारों ने बताया कि पावन एमएसजी भंडारे में बड़ी संख्या में साध-संगत शिरकत करेगी।

इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न सच्ची समितियों के सेवादारों ने अपनी-अपनी ड्यूटी संभाल ली हैं। साध-संगत के बैठने के लिए पंडाल और वाहनों के लिए पार्किंग इत्यादि के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं।  उल्लेखनीय है कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने 15 अगस्त 1967 को पावन स्थली श्रीगुरुसर मोडिया, जिला श्रीगंगानगर (राजस्थान) में अवतार धारण किया था। डेरा सच्चा सौदा की देश-विदेशों की साध-संगत इस पूरे माह को पावन एमएसजी अवतार माह के रूप में खुशियों और उत्साह के साथ मानवता भलाई के कार्य करके मनाती है। पूज्य गुरु जी के पावन सान्निध्य में साध-संगत द्वारा मानवता भलाई के 176 कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

Baghpat News

 

About The Author

Related Posts