Ek Ped Maa Ke Naam: किशनपुरा में शिवाजी प्रेस क्लब ने लगाया तीसरा ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम

ओमपाल रहे मुख्य अतिथि, डीएसपी कंवलजीत सिंह विशिष्ट अतिथि और अश्विनी सिंगला ने की अध्यक्षता

Published On

प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: शिवाजी प्रेस क्लब यमुनानगर द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत तीसरा पौधारोपण कार्यक्रम गांव किशनपुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा घुमंतू विकास बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओमपाल मुख्य अतिथि, डीएसपी हेडक्वार्टर यमुनानगर कंवलजीत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि प्रसिद्ध उद्योगपति अश्विनी सिंगला ने अध्यक्षता की।शिवाजी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने कहा कि क्लब द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। आगामी कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब जल्द ही स्वच्छता अभियान भी शुरू करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्लब की ओर से अतिथियों का बुके, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ओमपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने शिवाजी प्रेस क्लब के अभियान की सराहना की।

अश्विनी सिंगला ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बच्चों को पौधे वितरित किए और उन्हें पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कप्तान कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला चोरी नशेबाजी से दूर है और आम आदमी आज पुलिस का सहयोग कर रहा है।  उन्होंने कहा की शिवाजी प्रेस क्लब द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण काबिले तारीफ है । कार्यक्रम के दौरान नन्हे छात्र अली ने डीएसपी के साथ फोटो खिंचवाने की इच्छा जताई और कहा कि वह बड़ा होकर पुलिस अधिकारी बनेगा।

गांव की सरपंच बुलबुल वालिया, सचिन वालिया तथा विद्यालय के मुख्य अध्यापक संदीप गुप्ता ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया। सरपंच ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव की सफाई, जोहड़ को पार्क में विकसित करने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय चलाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

इस मौके पर शिवाजी प्रेस क्लब के के अध्यक्ष रविंद्र चौहान,  कोषाध्यक्ष रामकिशन कश्यप, रवि कुमार, अली जान रौनक, रुद्र प्रताप सिंह, ग्राम सचिव जसवीर सिंह खटाना, ग्राम सचिव महावीर, फॉरेस्टर संदीप, शिक्षक संजीव चनालिया, बंसीलाल, रमन कौर, शशि बाला, पुष्पा मैडम और बबली मैडम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Pratap Nagar News

About The Author

Related Posts