Transfer: हरियाणा में 6 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 10 HCS अधिकारियों के तबादले व नियुक्तियां
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Officers Transfer: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 6 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। इनमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। आईएएस अधिकारी विजय सिंह दहिया, जो स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव हैं, को स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। अमनीत पी. कुमार को खेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजीव रत्तन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। केंद्र से लौटने के बाद शरणदीप कौर बराड़ को हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
मुनीष शर्मा को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। वहीं, दीपक बाबूलाल करवा को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
मानेसर में एसडीएम और संयुक्त आयुक्त बदले
एचसीएस अधिकारी दर्शन यादव को नगर निगम मानेसर का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है, जबकि लोकेश को मानेसर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। ममता को अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। मीनाक्षी राज को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव के साथ भू-चकबंदी एवं भू-अभिलेख विभाग की अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।
वीरेंद्र चौधरी को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक, दीपक कुमार को आयुष विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन), जीतेंद्र जोशी को उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप सचिव और जय प्रकाश को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में संयुक्त आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। गुलजार मलिक को कैथल जिला परिषद व डीआरडीए का सीईओ और नीरज शर्मा को मौलिक शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है।