Tree Planting Campaign: पूज्य गुरु संत डॉ. एमएसजी के अवतार दिवस पर धरती को हरियाली का तोहफा

डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने देश-विदेश में लगाए करोड़ों पौधे

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Tree Plantation: करोड़ों श्रद्धालुओं के प्रेरणास्त्रोत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार दिवस को साध-संगत ने इस बार भी अनूठे अंदाज में मनाया। खुशियां मनाने के साथ देश-विदेश में पौधारोपण कर धरती को हरियाली का उपहार दिया गया। गांवों, शहरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर करोड़ों छायादार, फलदार व औषधीय पौधे रोपे गए। पौधे लगाने के साथ उन्हें पेड़ बनने तक संभालने का संकल्प लेकर साध-संगत ने आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

Tree Planting Campaign (8)

पौधारोपण अभियान की शुरूआत सुबह 8 बजे विभिन्न स्थानों पर अरदास का शब्द बोलने और धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाने के साथ हुई। इसके बाद दिनभर साध-संगत पौधारोपण में जुटी रही। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, साइप्रस सहित कई देशों में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा से जुड़े परिवारों के सदस्यों ने सार्वजनिक स्थलों, खेतों, प्रतिष्ठानों के बाहर और अन्य उपयुक्त जगहों पर पौधे लगाए।

Tree Planting Campaign (8)
छाया: सुशील कुमार

शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम डेरा सच्चा सौदा, सरसा में प्रबंधन समिति के सदस्यों और साध-संगत ने पौधारोपण किया। यहां अनार, आंवला, डेजी और किन्नू की विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे गए। पौधों को पानी देने के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी ली गई।

Tree Planting Campaign (6)

अब तक 35 करोड़ से ज्यादा पौधे रोपे

डेरा सच्चा सौदा की ओर से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत इससे पहले देश-विदेश में 35 करोड़ 7 लाख 92 हजार से अधिक पौधे रोपित कर चुकी है। इनमें से बड़ी संख्या में पौधे अब पेड़ों का रूप ले चुके हैं। पौधारोपण के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है। इनमें 15 अगस्त 2009 को महज 8 घंटे में 68 लाख 73 हजार 471 पौधे रोपित करने का रिकॉर्ड प्रमुख है। साध-संगत पौधारोपण को केवल अभियान तक सीमित रखने के बजाय लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी करती है। जन्मदिन, शादी की सालगिरह, परिजनों की स्मृति इत्यादि अवसरों पर भी साध-संगत पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्षण में बहुमूल्य योगदान दे रही है। 

Tree Planting Campaign (5)

वर्तमान समय में पौधारोपण करना बेइंतहा अवश्यक है, ताकि धरती पर स्वच्छ वातावरण रहे और धरती स्वर्ग से बढ़कर बन जाए। ग्लोबल वार्मिंग, सूखा, बाढ़, ये सब पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई का ही परिणाम है। अगस्त महीने में साध-संगत देश विदेश में पौधारोपण करके खुशियां मनाती हैं। साध-संगत पौधारोपण करती है और उन पौधों की सार-संभाल भी करती है। 
-पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

Tree Planting Campaign (5)

पौधारोपण में विश्व रिकॉर्ड

15 अगस्त 2009  -   आठ घंटे में 68 लाख 73 हजार 451 पौधे
15 अगस्त 2009  -   एक घंटे में 9 लाख 38 हजार 7 पौधे
15 अगस्त 2011  -    एक घंटे में 19 लाख 45 हजार 535 पौधे 

Tree Planting Campaign (6)Tree Planting Campaign (4)Tree Planting Campaign (2)Tree Planting Campaign (1)

 

About The Author

Related Posts