Punjab News: पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं BJP-अकाली दल, PM मोदी से सुखबीर बादल ने की मुलाकात

गठबंधन की चर्चाओं के बीच हलचल तेज

Published On

चंडीगढ़, (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि गठबंधन लगभग अंतिम रूप ले चुका है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। इन अटकलों को उस समय और बल मिला जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। Punjab News

हालांकि इस बैठक को पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए बताया जा रहा है, लेकिन भाजपा और अकाली दल से जुड़े सूत्रों के अनुसार यह बैठक आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में दोनों दलों के संभावित गठबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण शुरूआत मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस संबंध में अंतिम निर्णय लेकर औपचारिक घोषणा भी की जा सकती है। दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद न तो अकाली दल और न ही भाजपा का कोई वरिष्ठ नेता सार्वजनिक रूप से इस विषय पर खुलकर टिप्पणी कर रहा है। Punjab News

About The Author

Related Posts