बीआईटी के बीटेक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
BTech प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में BIT के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Mirapur News: भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के कंप्यूटर साइंस विभाग के बीटेक प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कंप्यूटर साइंस विभाग की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग (एआई एंड एमएल) ब्रांच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया।
घोषित परीक्षा परिणाम में देव बैंसला ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। राशी चौधरी ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अज़मा सिद्दीकी ने 69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के उप निदेशक डॉ. पुष्पनील वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ अध्ययन करने और अपने लक्ष्य हासिल कर संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विभागाध्यक्ष इंजीनियर वैभव एवं समस्त अध्यापकगण को दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। इस अवसर पर जीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा सहित संस्थान के शिक्षकगण मौजूद रहे। सभी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान प्रबंधन ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
