Shamli Encounter: शामली में एक लाख का इनामी फुरकान मुठभेड़ में ढेर

जवाबी कार्रवाई में हुई मौत

Published On

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। Shamli Encounter

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, घायल अवस्था में आरोपी को भी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुरकान लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वह चर्चित कैराना पलायन प्रकरण से जुड़े मामलों में भी आरोपित बताया गया है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। घायल पुलिसकर्मी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। Shamli Encounter

About The Author

Related Posts