एसी के कंप्रेसर चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

दुकानों से एसी कंप्रेसर चोरी करने वाले गिरोह पर कार्रवाई, बवानीखेड़ा पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ा

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता नेज जानकारी देते हुए बताया कि बवानीखेड़ा निवासी दीपक ने बवानीखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 जुलाई की रात अज्ञात चोर उसकी तथा साथ लगती अन्य दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा पूर्व में दो आरोपियों रमेश उर्फ बंटी तथा सज्जन को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए थे। इसमामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बवानीखेड़ा थाना के मुख्य सिपाही देवेंद्र ने तीसरे आरोपी को बवानीखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी दीपक से वारदात में प्रयुक्त एक टाटा ऐस गाड़ी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इसी वाहन में चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर डालकर आरोपियों द्वारा हांसी ले जाए गए थे। आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। 

2-lakh-reward-accused-arrested

About The Author

Related Posts