Kanwar Yatra: महाकाल कांवड़ यात्रा के शहर में पहुँचने पर उमड़ी भक्तों की भीड़, हुआ जोरदार स्वागत 

चौमुखी महादेव मंदिर, टुईंया वाले मंदिर में किया गया जलाभिषेक 

Published On

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ आज बुधवार को महाकाल भगवान शिवजी की कांवड़ यात्रा निकाली गई। भगवान शिव की रथ कांवड़ यात्रा के नगर में प्रवेश करते ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। नगर के शिवभक्त मंगलवार को सोरों से भगवान आदियोगी शिव को रथ पर सवार कर कांवड़ यात्रा लेने के लिए गए थे। कांवड़ बुधवार को सोरों से शिकोहाबाद पहुंची। महाकाल की कांवड़ एटा चौराहे पर पहुंचते ही लोगों ने भगवान शिव पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भक्तगण महाकाल के रथ को धक्का देकर पुण्यलाभ कमा रहे थे। महाकाल की कांवड़ चौमुखी महादेव मंदिर पर पहुंची, जहां चौमुखी महादेव पर कांवड़ चढ़ाई गई।

उसके बाद कांवड़ यात्रा टुइया वाले शिवमंदिर मेला बाग पहुंची। जहां भगवान शिव को कांवड़ अर्पित की गई। महाकाल कांवड़ के दौरान पूरा नहर बम बम भोले के जयकारे से गूंज उठा। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, राजेश यादव, कुनाल गुप्ता, छोटू, सुगंध बंसल, सीए विकास गुप्ता, सचिन राठौर, आर्यन, अर्पित, पंकज यादव, गोलू के अलावा बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। वहीं जसराना में मार्ग पर महाकाल कावड़ रथ यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालु अंशुल और हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वह सोरों से पवित्र कावड़ लेकर आ रहे हैं। यात्रा में करीब 500 श्रद्धालु शामिल रहे। इस मौके पर जसराना व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जसराना चेयरमैन राजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, राम गुप्ता, अमित मोहन, ललित गुप्ता, संदीप शर्मा, आकाश महेश्वरी, बंसी ठाकुर, दिनेश लोधी, वरुण गुप्ता, सुमित मोहन, संजय गुप्ता, नवीन कुमार आदि थे। वहीं प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ रहे। 

Firozabad News

About The Author

Related Posts