भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर गुरदीप चौधरी का सम्मान

गुरदीप सिंह के भाकियू पद पर मनोनयन से व्यापारियों में खुशी, किया अभिनंदन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: सम्पूर्ण उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल(रजि.) की नगर इकाई के पदाधिकारी विगत गुरुवार शाम कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित चौधरी सिताब सिंह मार्किट में पहुंचे। जहां पर उन्होंने चौधरी गुरदीप सिंह के भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के कैराना ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने गुरदीप सिंह को भाकियू में नई जिम्मेदारी दिए जाने पर शुभकामनाएं ज्ञापित की तथा पटका व पुष्प-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

वहीं, गुरदीप सिंह ने भी व्यापारियों को मिष्ठान खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संगठन के नगराध्यक्ष प्रदीप गोयल, अक्षय शर्मा, अय्यूब मंसूरी, संदीप शर्मा, फैजान अहमद, राकेश वर्मा, मनीष कंसल, संजय राजवंशी, हर्ष बंसल, डॉ. सावेज रहमानी, अनिल चौहान, डॉ. निगम चौहान, इरशाद सैफी, राजीव राजवंशी, मोहम्मद अहमद खान, इरफान सलमानी, राजपाल सभासद, उस्मान शम्सी, सरफराज आदि मौजूद रहे।

Kairana

About The Author

Related Posts