महाराजा दक्ष एजूकेशन ट्रस्ट ने मेधावी छात्रों का किया सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान
खतौली (सच कहूँ न्यूज़)। Khatauli News: महाराजा दक्ष एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा सुशीला गार्डन खतौली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलविंदर सिंह ने भगवान महाराज दक्ष प्रजापति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।
वरिष्ठ अतिथि एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष एजूकेशन ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना गर्व का विषय है। ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए, जिससे समाज के युवा वर्ग का उत्साहवर्धन हो और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े। भाजपा नेता राकेश प्रजापति ने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा है। विद्यार्थियों को सम्मानित करने जैसी पहल समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है और युवाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल सिंह प्रजापति ने की, जबकि मंच संचालन सुमित प्रजापति ने किया
इस अवसर पर जसविंद्र सिंह प्रजापति, सत्यकमार प्रजापति आजाद समाज पार्टी, अजय कुमार, डॉ. अजय वर्मा, बलविंदर सिंह प्रजापति, पंकज प्रजापति, प्रधान मोदी लाल प्रजापति, धर्मवीर प्रजापति, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, मिथुन प्रजापति, सचिन प्रजापति, विपिन दक्ष, वरदान प्रजापति, बीता प्रजापति, सविता प्रजापति नगर अध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, सीमा प्रजापति, अंजली प्रजापति, सुनील प्रजापति, मदन प्रजापति, अमित प्रजापति, प्रभात प्रजापति, अर्जुन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
